: संगीत मे करियर बनाना हो तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स, मिलेगा अच्छा पैसा
admin
Wed, Mar 19, 2025
म्यूजिक Music फिल्ड भी करियर Career बनाने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, भविष्य में इनकम का सोर्स बन सकता है, यहाँ कुछ कोर्स के बारे में बता रहें हैं, जो आपकी मदद संगीत में करियर बनाने के लिए कर सकता हैं, कक्षा 12वीं के बाद करियर के लिए सही रास्ता चुनने का समय होता है, ऐसे मे छात्रों के पास कई ऑप्शनस होते हैं, वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार किसी भी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें म्यूजिक में रुचि होती है लेकिन इसमें कोई स्कोप नहीं है ऐसा सोचकर उन्हें दूसरा रास्ता चुनना पड़ता है जबकि संगीत के क्षेत्र मे आप समर्पण के साथ काम करेंगे तो आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। म्यूजिक में भी बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है बस निष्ठा और मेहनत की जरूरत होती है, कई ऐसे कोर्स है जो 12वीं पास छात्र/छात्रा कर सकते हैं, इसमें डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री और शौहरत शामिल हैं।

3 साल के स्नातक पाठ्यक्रम (Music Courses After 12th)
- बीए इन म्यूजिक: यह एक 3 वर्षीय प्रोग्राम होता है, इसमें म्यूजिक थ्योरी, कॉम्पोजिशन और गायन के बारे में बताया जा जाता है, कई कॉलेज यह प्रोग्राम ऑफर करते हैं।
- बीएससी इन साउन्ड इंजीनियरिंग: यह कोर्स छात्रों को म्यूजिक को मिक्स, एडिट और रिकॉर्ड करना सिखाता है, साउन्ड टेक्नोलॉजी में करियर बनाने के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
- B.Mus इन म्यूजिक प्रोडक्शन: यह कोर्स म्यूजिक प्रोडक्शन तकनीकों को सिखाता है, म्यूजिक प्रोड्यूसर और कॉम्पोजर के तौर पर करियर बनाया जा सकता है।
- बीएससी इन साउन्ड इंजीनियरिंग प्रोडक्शन: यह कोर्स भी 12वीं के बाद बेहतर ऑप्शन बन सकता है, इंसमें भी ऑडियो टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के बारे में पढ़ाया जा जाता है।

4 साल का यह कोर्स बेहतर साबित हो सकता हैं।
B.Music इन म्यूजिक प्रोडक्शन एंड परफॉरमेंस भी आपके लिए संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, इसमें म्यूजिक प्रोडक्शन और लाइव परफॉरमेंस इंटिग्रेशन सिखाया जाता है, किसी कॉन्सर्ट, सेशन म्यूजिशियन, ऑर्केस्ट्रा, बैक और रिकॉर्डिंग स्टूडियो का हिस्सा आप आसानी से बन सकते हैं।

डिप्लोमा इन म्यूजिक कॉम्पोजिशन
डिप्लोमा इन म्यूजिक कॉम्पोजिशन भी बेहतर करियर का विकल्प बन सकता है, यह एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, म्यूजिक कम्पोज़र बनने में मदद कर सकता है, इस कोर्स को करने मे समय भी कम लगता है और इट्रेस्टिंग भी क्योंकि इसमे अलग अलग धुनों पर काम किया जा सकता है।
Tags: