Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: संगीत के क्षेत्र मे गिनीज़ और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए KKC क्लब ने लिया संकल्प

संगीत के क्षेत्र मे गिनीज़ और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए KKC क्लब ने लिया संकल्प

इंदौर : विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब और सांस्कृतिक मीडिया संगीत सेवा सहारा ने पिछले 8 सालो मे 'अल्टीमेटस्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' Ultimatestar Book Of World Book Record, 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' Golden Book Of World Record और 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' London Book Of World Records की बुक मे गायन के क्षेत्र मे 32 घंटे से लेकर 38 घंटे तक प्रतिवर्ष एवं अधिकतम 128 घंटो तक गीतों का महाकुंभ आयोजन कर अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की उक्त किताबों मे अपना नाम दर्ज करवाया जिसके चलते KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा का नाम विश्व रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ, संस्थान का अगला लक्ष्य गायन के क्षेत्र मे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने के लिए 11 मई 2025 को सांवलिया सेठ दरबार राजस्थान मे 35 साथियों के साथ मिलकर संकल्प लिया।

https://youtu.be/bvsPwFpkx6I

KKC क्लब संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि नए एवं स्थापित गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए नित नए तरीकों से प्रयास करता है जिसके चलते विगत 10 वर्षों मे संस्थान ने अभी तक 2000 से भी अधिक गायक कलाकारों को अपना मंच प्रदान करने का एक बहुत बड़ा कदम आगे बढ़ाकर समाज के लिए एक नया अध्याय लिखा है, दिसंबर 2024 मे 530 कलाकारों के साथ 128 घंटे तक निरंतर रात और दिन गाकर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे संस्थान का नाम दर्ज करवाया जिसका सर्टिफिकेट लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 14 जनवरी 2025 को जारी किया।

संस्थान ने अगला लक्ष्य गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को रखा है जिसके लिए सांवलिया सेठ दरबार राजस्थान मे 35 सदस्यों के साथ जाकर एक संकल्प लिया जिसमे नए एवं स्थापित कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा आयोजन का उक्त रिकॉर्ड को बनाने का संकल्प लिया, देश की अन्य सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ मिलकर गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज करवाने के लिए प्रयास करेंगे। यदि आप भी इस संकल्प मे हमारे साथ शामिल होना चाहते है तो आपका स्वागत है आप मोबाईल नंबर 9926561316 पर संपर्क कर इस संकल्प मे शामिल होकर अपने नाम भी हमारी संस्थान से सहयोगी का सर्टिफिकेट्स प्राप्त कर सकते है।

संस्थापक - दीपक पाठक

Tags: