: World Music Day: क्यों मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस, जानिए 1982 मे क्यों हुई शुरुआत
Thu, Jun 20, 2024
इंदौर: खुशी हो या फिर गम, संगीत दिल को सुकून देता है, कहते हैं संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह सरहदों के पार होता है, दिल से निकलकर दिल तक पहुंचता है संगीत (Music) को प्रेम की भाषा भी कहा जाता है, किसी के दिन की शुरूआत संगीत से होती है तो किसी की रात संगीत पर खत्म हो जाती है, संगीत की इसी विशेषता को उजागर करता है विश्व संगीत दिवस जो कि हर साल 21 जून के दिन विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन को मनाने की शुरूआत सन 1982 में फ्रांस से हुई थी। फ्रांसीसियों के संगीत के जुनून की इस दिन को मनाने के पीछे खास भूमिका रही, साल 1982 में फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद से ही 21 जून को विश्व संगीत दिवस घोषित किया गया, संगीत के प्रति लोगों के प्रेम को देखते हुए ही इस दिन को एकसाथ मिलकर मनाया जाता है, साथ गाने सुने जाते हैं, गाने गाए जाते हैं, गानों पर थिरका जाता है और पूरा समय संगीतमय हो जाता है, संगीत से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दिवानगी के कारण (World Music Day) विश्व संगीत दिवस की स्थापना हुई।
संगीत के फायदे | Music Benefits
संगीत बनाना, गाने गाना या गाने सुनना ब्रेन वर्कआउट की तरह काम करता है. गाने सुनने पर एंजाइटी दूर होती है, ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और तनाव (Stress) कम होता है सो अलग. संगीत सुनने पर स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल्स कम होते हैं और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बढ़ते हैं जिनसे मूड अच्छा रहता है.
गाने सुनना मेडिटेशन की तरह काम करता है. इससे अंतर्मन को सुकून व शांति महसूस होती है.
बेहतर नींद लेने में भी संगीत के फायदे देखने को मिलते हैं. संगीत सुनते हुए व्यक्ति चैन की नींद ले सकता है.
संगीन क्रिएटिव फ्लो (Creative Flow) को बढ़ाता है. संगीत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों को क्रिएटिव माना जाता है. बहुत से लोग किसी और काम को करते हुए भी संगीत सुनते हैं तो उससे काम तेजी से होने लगता है.
कुछ पुराना याद करना हो तो उसके लिए भी संगीत सुना जा सकता है. अक्सर होता यही है कि व्यक्ति संगीत सुनता है और अतीत उसके दिलों-दिमाग में कौंधने लगता है.
दिल की सेहत के लिए भी संगीत को अच्छा माना जाता है. वहीं, अवसाद से निकलने में भी संगीत मदद करता है.
बहुत से लोगों को किसी दर्द को कम करने या फिर दर्द से जूझने के लिए भी संगीत सहायक साबित होता है. इससे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दर्द भी कम होता महसूस होता है.
विश्व संगीत दिवस का मनाया जाना विश्वभर में संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका और उसकी महत्ता को जागरूक करने के लिए है, यह दिवस संगीत की भावना और भारतीय संस्कृति में उसका महत्व उत्साहित करता है, इस दिन संगीत के महत्व को साझा करने और लोगों को एक-दूसरे के साथ संगीत का आनंद लेने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इसके माध्यम से लोग संगीत के महत्व को समझते हैं और उसका आनंद लेते हैं। सम्पूर्ण भारत देश मे भी विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है कही पर 24 घंटे तो कही पर 12 घंटे का या उससे भी कम का आयोजन कर एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास करते है, इंदौर मे 24 घंटे का आयोजन राजबड़ा छत्री पर मनाया जाता है जिसे इंदौर के संगीतकार श्री राजेश मिश्रा एवं श्री अभिषेक गावड़े आयोजित करते है जिसमे 100 से भी अधिक गायक कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देते है।
साभार
: दिल-दिमाग रहेगा फिट सुनिये अपनी पसंद का म्यूजिक, जानिए संगीत के फायदे
Mon, Jun 17, 2024
आजकल की जेनेरेशन को म्यूजिक सुनना काफी पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज अपना पसंदीदा गाना सुनकर आप अपने दिल की सेहत को भी दुरूस्त रख सकते हैं, आमतौर पर मेंटल हेल्थ के लिए म्यूजिक को काफी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि म्यूजिक इससे भी कहीं ज्यादा प्रभावशाली है, मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ म्यूजिक हमारे दिल के सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, कई परीक्षण में दावा किया गया है कि रोजाना कम से कम 30 मिनट तक अपना पसंदीदा गाना सुनने पर दिल से संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है, इसके अलावा म्यूजिक आपको खुश रखने का काम भी करता है।
दरअसल अपने पसंद का म्यूजिक सुनने से शरीर में डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो हमें खुशी और एक्साइटमेंट महसूस करवाता है, म्यूजिक दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है, दरअसल जब हम अपना पसंदीदा गाना सुनते हैं तो हमारे दिमाग से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है यह हार्मोन दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है अगर आपको भी दिल संबंधी कोई समस्या है तो कम से कम आधे घंटे तक रोज अपनी पसंद के गाने सुनें. म्यूजिक सुन कर आप अपना तनाव कम कर सकते हैं जब आप तनाव महसूस करें तो नेचुरल, क्लासिकल और मेडिटेशन म्यूजिक का सहारा लें इस तरह के म्यूजिक से आपका मन शांत होगा और आपका तनाव बहुत जल्दी गायब हो जाएगा, तनाव कम कर के मूड बेहतर रखने के अलावा म्यूजिक हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
सुनने में शॉकिंग लग सकता है लेकिन यह सच है. दरअसल, म्यूजिक सुनने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर काफी कम होता है, जबकि स्ट्रेस हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है इसीलिए म्यूजिक की मदद से स्ट्रेस लेवल कम कर के आप बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ा सकते हैं रोज आधे घंटे अपने पसंद का म्यूजिक सुनने से आप दिन भर खुशनुमा महसूस कर सकते हैं जब हम अपना पसंदीदा गाना सुनते हैं तो हमारा शरीर डोपामाइन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है, डोपामाइन रिलीज से हमें खुशी और एक्साइटमेंट महसूस होता है अपना मूड खुशनुमा रखना चाहते हैं तो रोज कुछ देर के लिए अपने पसंद के गाने सुनें।