Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: World Music Day: क्यों मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस, जानिए 1982 मे क्यों हुई शुरुआत

World Music Day: क्यों मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस, जानिए 1982 मे क्यों हुई शुरुआत

इंदौर: खुशी हो या फिर गम, संगीत दिल को सुकून देता है, कहते हैं संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह सरहदों के पार होता है, दिल से निकलकर दिल तक पहुंचता है संगीत (Music) को प्रेम की भाषा भी कहा जाता है, किसी के दिन की शुरूआत संगीत से होती है तो किसी की रात संगीत पर खत्म हो जाती है, संगीत की इसी विशेषता को उजागर करता है विश्व संगीत दिवस जो कि हर साल 21 जून के दिन विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन को मनाने की शुरूआत सन 1982 में फ्रांस से हुई थी। फ्रांसीसियों के संगीत के जुनून की इस दिन को मनाने के पीछे खास भूमिका रही, साल 1982 में फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद से ही 21 जून को विश्व संगीत दिवस घोषित किया गया, संगीत के प्रति लोगों के प्रेम को देखते हुए ही इस दिन को एकसाथ मिलकर मनाया जाता है, साथ गाने सुने जाते हैं, गाने गाए जाते हैं, गानों पर थिरका जाता है और पूरा समय संगीतमय हो जाता है, संगीत से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दिवानगी के कारण (World Music Day) विश्व संगीत दिवस की स्थापना हुई।

संगीत के फायदे | Music Benefits

  • संगीत बनाना, गाने गाना या गाने सुनना ब्रेन वर्कआउट की तरह काम करता है. गाने सुनने पर एंजाइटी दूर होती है, ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और तनाव (Stress) कम होता है सो अलग. संगीत सुनने पर स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल्स कम होते हैं और सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बढ़ते हैं जिनसे मूड अच्छा रहता है.  
  • गाने सुनना मेडिटेशन की तरह काम करता है. इससे अंतर्मन को सुकून व शांति महसूस होती है. 
  • बेहतर नींद लेने में भी संगीत के फायदे देखने को मिलते हैं. संगीत सुनते हुए व्यक्ति चैन की नींद ले सकता है. 
  • संगीन क्रिएटिव फ्लो (Creative Flow) को बढ़ाता है. संगीत से किसी भी तरह से जुड़े लोगों को क्रिएटिव माना जाता है. बहुत से लोग किसी और काम को करते हुए भी संगीत सुनते हैं तो उससे काम तेजी से होने लगता है. 
  • कुछ पुराना याद करना हो तो उसके लिए भी संगीत सुना जा सकता है. अक्सर होता यही है कि व्यक्ति संगीत सुनता है और अतीत उसके दिलों-दिमाग में कौंधने लगता है. 
  • दिल की सेहत के लिए भी संगीत को अच्छा माना जाता है. वहीं, अवसाद से निकलने में भी संगीत मदद करता है. 
  • बहुत से लोगों को किसी दर्द को कम करने या फिर दर्द से जूझने के लिए भी संगीत सहायक साबित होता है. इससे मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दर्द भी कम होता महसूस होता है. 

विश्व संगीत दिवस का मनाया जाना विश्वभर में संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका और उसकी महत्ता को जागरूक करने के लिए है, यह दिवस संगीत की भावना और भारतीय संस्कृति में उसका महत्व उत्साहित करता है, इस दिन संगीत के महत्व को साझा करने और लोगों को एक-दूसरे के साथ संगीत का आनंद लेने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इसके माध्यम से लोग संगीत के महत्व को समझते हैं और उसका आनंद लेते हैं। सम्पूर्ण भारत देश मे भी विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है कही पर 24 घंटे तो कही पर 12 घंटे का या उससे भी कम का आयोजन कर एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास करते है, इंदौर मे 24 घंटे का आयोजन राजबड़ा छत्री पर मनाया जाता है जिसे इंदौर के संगीतकार श्री राजेश मिश्रा एवं श्री अभिषेक गावड़े आयोजित करते है जिसमे 100 से भी अधिक गायक कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देते है।

साभार

Tags: