: प्रखर हिंदूवादी छत्रपति शिवाजी जयंती पर्व पर हुआ देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम
admin
Mon, Feb 20, 2023
इटारसी/नर्मदापुरम : जब भी हिंदुत्व की बात होती है तो छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जीवन गाथा उनके नाम को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है शिवाजी महाराज का जीवन हर मराठा एवं हिंदू के मन में अदम्य साहस एवं उत्साह भर देता है, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर्व को उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव एवं उनके मित्र मंडल द्वारा लिया गया, शिवाजी महाराज की जयंती पर पर पहली बार हो रहे इस आयोजन में शामिल आम नागरिकों एवं उपस्थित श्रोताओं ने शिवाजी महाराज की वीरता से परिपूर्ण गीतों की प्रस्तुतियां सुनी एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति पर जमकर कलाकारों की सराहना की कार्यक्रम में राकेश जाधव मित्र मंडल के सभी सदस्यगण भगवे कलर का साफा बांधे हुए कार्यक्रम में शामिल हुए "जय भवानी जय शिवाजी "के नारों से कार्यक्रम का आगाज हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं होशंगाबाद इटारसी के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉक्टर सीता शरण शर्मा, होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राव उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद इटारसी के ऊर्जावान अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे, उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दर्शन सिंह चौधरी, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा शामिल हुए, आमंत्रित अतिथि गणों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जयकिशोर चौधरी, कार्यक्रम आयोजक पार्षद राकेश जाधव एवं उनके समस्त मित्र मंडल के साथीगण, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह सोलंकी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला भाजपा किसान मोर्चा से मनोज शर्मा, मुन्ना ऊईके, राकेश मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल से शैलेश योना एवं नगर भाजपा की महिला शक्तियां शामिल हुई।


कलाकारों ने बांधा समां
भोपाल से आए सारेगामापा फेम सिंगर अखिलेश तिवारी, सुप्रसिद्ध गायिका नवनीत कौर, गायिका पूर्वी एवं गायक संजय शर्मा ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में गायक संजय शर्मा ने "जहां होठों पे सच्चाई रहती है" गीत गाकर देश भक्ति का माहौल बनाया, कभी 90 के दशक में टीवी और रेडियो पर गूंजते देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सामाजिक समरसता दर्शाते "मिले सुर मेरा तुम्हारा" गीत भोपाल से आए सारेगामापा फेम सिंगर अखिलेश तिवारी गायक संजय शर्मा एवं गायिका पूर्वी द्वारा प्रस्तुत किया गया, इस गीत की प्रस्तुति जब कलाकारों ने दी तो श्रोता भाव विभोर हो गए, आयोजकों की फरमाइश पर अखिलेश तिवारी ने शिवाजी महाराज के अदम्य उत्साह से भरे हुए गीत को प्रस्तुत किया, उसके बाद लगातार यह देश है वीर जवानों का, रंग तेरी प्रीत का हे लाल, संदेशे आते हैं, तेरी मिट्टी में मिल जावा, इट हैपंस ओनली इन इंडिया, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे लोकप्रिय गीतों पर दमदार प्रस्तुति दी और आयोजक मंडल के सदस्यगण एवं श्रोता जमकर झूमें।

कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था एवं व्यक्तियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसे गणमान्य लोगों की मौजूदगी संपन्न किया गया, जिस के क्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में चार दशक से भी अधिक समय से गरीब एवं निर्धन लोगों को निशुल्क डिस्पेंसरी एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा इटारसी द्वारा संचालित जो द्वारा कमेटी को समाज सेवा हेतु इटारसी की "कर भला हो भला" समिति के डॉक्टर पीडी अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में गरीब निर्धन व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कराने वाली संस्था "हरिओम" को सैनिक संगठन के सम्मान हेतु सेना से रिटायर्ड डॉक्टर पंकजमणि पहाड़िया को उनकी इस उपलब्धि एवं अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ और ठीक 10:30 बजे समाप्त कर दिया गया।

राजधानी भोपाल के ख्याति प्राप्त संगीतकार राजू राव, रितुल हजारीका एवं राजकुमार सक्सेना द्वारा दिया गया, साउंड,लाइट एलईडी व्यवस्था घूमर साउंड सर्विस इटारसी द्वारा की गई, कार्यक्रम में झांकी सुनील वर्मा द्वारा संयोजित की गई यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा है इस हेतु राकेश जाधव मित्र मंडल व्यवस्था में लगे सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सभी आमंत्रित अतिथिगणों उपस्थित श्रोताओं आमंत्रित कलाकारों का आभार व्यक्त करता है।
रिपोर्ट - मनीष जायसवाल
Tags: