Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: किशोर कुमार की जयंती पर KKC क्लब की संगीतमय यात्रा,किसे मिला किशोर अवॉर्ड

किशोर कुमार की जयंती पर KKC क्लब की संगीतमय यात्रा,किसे मिला किशोर अवॉर्ड

इंदौर : प्रतिवर्ष किशोर कुमार की जयंती पर किशोर का चिंतन KKC CLUB द्वारा अपने साथियों के साथ 4 अगस्त को एक संगीतमय यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमे शहर एवं अन्य शहरों के कलाकारों को लेकर किशोर कुमार की शिक्षा स्थली से जन्म स्थली तक कलाकारों को लेकर खंडवा जाते है, इसी तारतम्य मे इस वर्ष भी 4 अगस्त को संगीतमय यात्रा इंदौर से प्रारम्भ होकर खंडवा तक गयी थी।

https://youtu.be/E4cnt6kdVUI

4 अगस्त को किशोर दा की जंयती पर KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा द्वारा 35 कलाकारों को लेकर संस्थान द्वारा सातवीं संगीतमय यात्रा इंदौर से खंडवा के लिए कल 4 अगस्त को खण्डवा गई थी, खण्डवा मे किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर निगम खंडवा द्वारा आयोजित मंच पर KKC क्लब के कलाकारों ने गीत गाए, समाधी स्थान पर सुबह से ही दूर दूर से कलाकारों का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है और बारी बारी से सभी कलाकार किशोर कुमार को अपने गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित करते है, उन्हे दूध जलेबी का भोग लगाते है और सम्पूर्ण सहहर किशोरमय हो जाता है, ऐसे मे किशोर का चिंतन KKC CLUB भी नीले कलर की ड्रेस मे अपने साथियों के साथ खंडवा मे पहुँचकर चर्चा का विषय बना रहता है। इस वर्ष से किशोर कुमार की याद मे एक अवार्ड प्रारम्भ किया गया जो किशोर KKC अवॉर्ड 2024 के नाम से रखा गया यह अवार्ड श्री नासिर खान को किशोर कुमार की समाधी स्थान पर प्रदान किया।

संस्थान अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया की खण्डवा मे किशोर भक्तों का मेला लगता है, इंदौर से रास्ते भर कांवड़ यात्रियों के कारण घाट पर जाम लगा हुआ था, घाट मे ही बस से उतरकर सभी कलाकारों ने गरमागरम भुट्टे खाये और कावड़ यात्रियों के साथ रिमझिम बारिश मे नृत्य भी किया, क्लब के कलाकारों ने भी किशोर कुमार की समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया और उनके जन्म स्थान गौरीकुंज भी गए।

Tags: