Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: डे केअर सेंटर में हल्ला गुल्ला 2 द्वारा कविताओं और हास्य की हुड़दंग का आयोजन

डे केअर सेंटर में हल्ला गुल्ला 2 द्वारा कविताओं और हास्य की हुड़दंग का आयोजन

नागदा : एक से बढ़कर एक रचना, गीत ग़ज़ल छंद पेरोड़ी से कवियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया, आयोजन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश सनोलिया जी, आदरणीय राजेंद्र कांठेड़ जी थे।

सरस्वती वंदना डा.ओम बैरागी उन्हेल ने की बाद में उन्होंने अपने मुक्तक और पैरोडी से समां बांधा, हरचरण सिंह चावला नागदा ने अपने दोहे और रचनाओं से सुंदर आगाज किया और आयोजन को एक धुआंधार शुरुआत दी, श्री जुझार सिंह भाटी ने अपने व्यंग्य बाणों से धूम मचाई और हल्ला गुल्ला पर अपने विचार रखे, कैलाश सोनी सार्थक नागदा ने हास्य की कविता और मुक्तकों से आयोजन को गति दी,प्रो.रवि नगाइच उज्जैन ने अपने मुक्तक और गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया, पूजा कृष्णा इंदौर ने अपने मुक्तकों और गीत से मन मोहा, मंदसौर के विनोद गगरानी की अद्भुत अविस्मरणीय रचनाओं ने दिल पर छाप छोड़ी,सुरेश रघुवंशी नागदा ने मुक्तकों और गीत से श्रोताओं को लुभाया,शिखर कलश नरेंद्र सिंह अकेला उज्जैन ने रखा अपनी आशु रचनाओं और ग़ज़लों से आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया, अपनी हास्य की कविताएं और संचालन सुरेंद्र सर्किट उज्जैन ने आयोजन को बांधे रखा,आभार सुरेश रघुवंशी ने माना,हल्ला गुल्ला के आयोजन अब ऐसे होते रहेंगे यह हल्ला गुल्ला नागदा के संयोजक कैलाश सोनी सार्थक ने बताया, नगर के गणमान्य नागरिकों ने आयोजन को सुना और आनंद लिया

राधाकिशन कदम - नगर प्रतिनिधि

Tags: