Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: दो दिवसीय श्री श्याम अमृत महोत्सव में सुर सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा की भजन संध्या

दो दिवसीय श्री श्याम अमृत महोत्सव में सुर सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा की भजन संध्या

नागदा : दो दिवसीय श्री श्याम अमृत महोत्सव में देश के प्रसिद्ध सुर सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा Lakhveer Singh lakkha की भजन संध्या में जमा हुए श्रोताओं ने देर रात तक भजनों का नृत्य कर आनंद लिया। नरेंद्र मोदी खेल परिसर में श्री श्याम परिवार एवं नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा के दो दिवसीय भजन संध्या में नागदा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के श्वेता गणों ने देर रात तक भजनों का नृत्य कर आनंद लिया।

प्रातः 9:00 पाडलिया कला स्थित श्री राम मंदिर से अरदास यात्रा प्रारंभ होकर गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित श्री खाटू बाबा के मंदिर पहुंची ,वहां से श्याम प्रेमी भक्ति गणों ने हाथों में श्याम ध्वज लेकर डीजे पर थिरकते हुए दिखाई दिए। रथ में खाटू श्याम बाबा की अखंड ज्योति बाबा की झांकी का आकर्षक प्रमुख केंद्र बनी रही, श्याम भजनों की धुन पर पारंपरिक वेशभूषा में बालिकाएं एवं महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी। कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत पूरे समय उपस्थित रहे और भजनों का भरपूर आनंद लिया। अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपी गहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, पत्रकार राघवेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल मावर, शरद गुप्ता, राजेश इंद्र, ला.कमलेश जयसवाल, चेतन यादव, श्याम परिवार के हनुमान प्रसाद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, श्यामलाल पांचाल, योगेश राठौड़, पंकज अग्रवाल, निलेश मेहता, सत्यनारायण जोशी, संदीप प्रभात शर्मा, अनिल शर्मा, राधा पांचाल, अतुल शर्मा, चेतन नामदेव, दिनेश जाट, शिव राठौड़, निर्मला रावल आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

भजन संध्या देर रात बाबा श्याम खाटू की आरती एवं छप्पन भोग प्रसादी के साथ संपन्न हुई। श्री श्याम अरदास यात्रा के स्वागत में नगर वासियों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया और पैदल चलकर आस्था के निशान चढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने का आभार मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने माना। शाम 8:00 बजे शुरू हुई भजन संध्या में दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर के मंच संचालन के साथ शुरू हुए मनमोहक भजन आयोजन में अंकित शेरेवाला ने गुरु वंदना एवं श्री गणेश वंदना सहित सभी देवी देवताओं के मंत्रों द्वारा भजन संध्या का आरंभ किया। सूरत के प्रसिद्ध सिंगर अंकित शेरेवाला और दिल्ली की रितु पांचाल और नागदा के भजन गायक पंडित भूवनेश्वर ने अपनी सुरीली व मीठी आवाज में श्री कृष्ण एवं माताजी के भजन गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया श्रोताओं ने भजनों पर संगीत की धुन पर झूम झूम के आनंद लिया। रात्रि 11:15 बजे सुर सम्राट लखविंदर सिंह लक्खा ने मंच संभाला और उन्होंने अपनी विशेष शैली और मनमोहक मधुर आवाज में भजन गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया । श्रोता गण भजनों की धुन पर मदमस्त होकर झूम झूम कर नाचने लगे।

राधाकिशन कदम - नगर प्रतिनिधि

Tags: