: भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ भव्य आठ दिवसीय रामलीला समापन बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
admin
Sat, Apr 1, 2023
नागदा : जीरो वेस्ट इवेंट में नगरपालिका को मिला गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार, 50 हजार से अधिक दीपों के साथ हुई महाआरती, बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय यही संदेश हमारा सनातन धर्म देता है और दशहरे पर श्रीराम द्वारा रावण का वध, नरेंद्र मोदी खेल परिसर में लाइट एवं साउंड की रामलीला नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित की गई। श्री रामचंद्र जी के तीर द्वारा जब रावण वध हुआ तब पूरे मोदी खेल परिसर के प्रांगण में जय श्री राम के उदघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा।



नगर पालिका परिषद एवं आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी म.प्र. सांस्कृतिक परिषद भोपाल के अनुयाई में आयोजित आठ दिवसीय श्री रामलीला के अंतिम दिन लक्ष्मण को शक्ति बाण, रावण कुंभकरण संवाद का दृश्य हुआ, अंत में श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा पूरी लंका की सेना मारी जाती है। श्री राम द्वारा रावण वध के पश्चात अयोध्या में श्रीराम का राजतिलक होते ही पूरा प्रांगण भाव विभोर होकर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, पूरा प्रांगण दीपों से दिवाली में परिवर्तित हो गया। तत्पश्चात श्री राम दरबार की आरती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गहलोत ने की। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के डॉक्टर मनीष बिश्नोई ने मोबाइल पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया, जिसका सर्टिफिकेट देकर नगर पालिका को सम्मानित भी किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नरेंद्र मोदी प्रांगण में गायत्री परिवार की बहने, राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की बहने, भाजपा महिला मंडल की बहने, एवं नगर की विभिन्न मातृ शक्तियों के योगदान से यह आयोजन सफल हुआ और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन पाया।



आयोजन के अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाहक पारस गहलोत, प्रचार प्रमुख सोहन उदेनिया, जिला संघ संचालक ताराचंद तंवर, जिला प्रचारक केशव चौहान जिला कार्यवाहक विशाल बहल सहित संघ के पदाधिकारी नगर के समाजसेवी एवं व्यापारी गण सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गहलोत ने सामूहिक रूप से किया। आभार नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने माना।

राधाकिशन कदम - नगर प्रतिनिधि
Tags: