Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति मंदिर में हनुमान जयंती पर महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ

महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति मंदिर में हनुमान जयंती पर महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ

इटारसी/नर्मदापुरम: श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन बंगला इटारसी स्थित श्री महर्षि बाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर महाआरती एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ, कार्यक्रम 28 वे वर्ष में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में धर्मप्रेमी हनुमान भक्त बड़ी संख्या में दादा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे, उन्होंने मंदिर में दर्शन एवं पूजा पाठ किया एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम मैं भजन संध्या का कार्यक्रम आलाप म्यूजिकल ग्रुप इटारसी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें जयपुर से सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायिका शुभी चौहान, इटारसी से सुप्रसिद्ध भजन गायिका नेहा ठाकुर, नर्मदा अंचल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष जायसवाल ने माता रानी, भोलेनाथ, हनुमान लला, भगवान गणेश, श्री साईं बाबा,एवं श्री खाटू श्याम जी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी मनीष जयसवाल द्वारा भजन "जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे" प्रस्तुत किया गया तो उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे, और तनक चाय बनदो रे, शिरडी वाले साईं बाबा कव्वाली,रामजी की निकली सवारी, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, चलो बुलावा आया है, जैसे भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे, जयपुर से पधारी गायिका शुभी चौहान द्वारा "कालो की काल महाकाली"एवं भगवान खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किए गए भजन गायिका नेहा ठाकुर द्वारा राम जी से हमरा राम कहियो जी, भोला नहीं माने के साथ ही भगवान गणेश के भजन प्रस्तुत किए गए, गायक सीताराम सांवरा द्वारा जो "खेल गए प्राणों से" भजन प्रस्तुत किया गया. झांकी कलाकारों द्वारा भगवान हनुमान लला, राम सीता, भोलेनाथ, माता महाकाली, साईं बाबा की आकर्षक झांकियां भी नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई जिससे उपस्थित श्रोता जमकर झूमे, कार्यक्रम शाम 8:00 बजे प्रारंभ हुआ एवं रात्रि 12:00 बजे समापन हुआ।

कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया जिसमें भजन गायक एवं ऑर्गेनाइजर मनीष जायसवाल को पुष्प हार पहनाकर एवं श्री महर्षि बाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान समिति द्वारा विशिष्ट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. जयपुर से पधारी गायिका शुभी चौहान को विशिष्ट ट्रॉफी इटारसी की भजन गायिका नेहा ठाकुर को विशेष ट्रॉफी एवं पुष्पहार द्वारा सम्मानित किया गया समाजसेवी एवं एडवोकेट रमेश धूरिया, नर्मदा समय चैनल के डायरेक्टर श्री प्रताप सिंह वर्मा एवं करीबन 10 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पुष्प हार पहनाकर एवं विशिष्ट ट्राफी देकर सम्मानित किया.गया कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है कार्यक्रम का संचालन मनीष जयसवाल द्वारा किया गया.आयोजक एवं समिति के मुख्य सेवादार मुकेश सारवान एवं समिति के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।

मनीष जायसवाल - इटारसी

Tags: