Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर होगी महाआरती एवं भव्य भजन संध्या

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर होगी महाआरती एवं भव्य भजन संध्या

इटारसी/नर्मदापुरम : श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व 6 अप्रैल दिन गुरुवार को तीन बंगला इटारसी स्थित श्री महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर महाआरती एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जयपुर से सुप्रसिद्ध भजन गायिका शुभी चौहान, इटारसी से प्रसिद्ध भजन गायिका नेहा ठाकुर, गायक सीताराम सांवरा, नर्मदा अंचल के सुप्रसिद्ध ऑडियो वीडियो एवं टीवी सिंगर मनीष जयसवाल मातारानी, श्री हनुमान जी एवं बाबा खाटू श्याम के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे, संगीत संयोजन अशोक कुशवाह, दीपक बिछेले, सत्यम डागोरिया का रहेगा, कार्यक्रम आलाप म्यूजिकल ग्रुप इटारसी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं समिति संयोजक श्री मुकेश सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन अपने 28 वे वर्ष में आयोजित किया जा रहा है,कार्यक्रम में देवल मंदिर काली समिति द्वारा हनुमान लला के दरबार में भव्य ध्वजा अर्पित की जाएगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा जी, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौरे जी, उपाध्यक्ष माननीय श्री निर्मल सिंह राजपूत जी, नपा इटारसी में विधायक प्रतिनिधि श्री जगदीश मालवीय जी, नगर पालिका इटारसी में पार्षद एवं सभापति श्री कल्पेश अग्रवाल, पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव, पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोसिया, एडवोकेट श्री रमेश धूरिया अतिथि के रूप में शामिल होंगे, एवं अन्य समिति सदस्यों में विजय धौलपुरिया, बबलू महोबिया जी(कक्का), श्री रामाधार बडगूजर, विजय धौलपुरिया, गोलू टेंट हाउस, अनिल अमरोही, फूलचंद सिहोते, अन्नू काजले, गोलू सिहोते आदि समिति सदस्य शामिल होंगे.

महाआरती संपन्न होने प्रसादी वितरण के साथ ही कार्यक्रम ठीक शाम 7:00 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा. अतिथियों की उपस्थिति में सायंकाल 7:30 बजे समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, समिति द्वारा समस्त धर्म प्रेमी जनता माताओं बहनों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कलाकारों की प्रस्तुति, भव्य झांकियों एवं भजनों का आनंद लेने की अपील की जाती है।

मनीष जायसवाल - इटारसी

Tags: