: संगीत सेवा सहारा के जन्मदिन पर सलामत रहे दोस्ताना हमारा संगीतमय आयोजन संपन्न
admin
Mon, Jul 1, 2024
इंदौर: 30 जून को संगीत सेवा सहारा के जन्मदिन पर हमने अभिनव कला समाज मे सलामत रहे दोस्ताना हमारा संगीतमय आयोजन आयोजित किया था जिसमें सभी साथियों ने अपने गीत की प्रस्तुति दी और भरपूर एंजॉय भी किया, इसी आयोजन मे संगीत सेवा सहारा - 2024 सम्मान शहर की संगीत गुरू श्रीमती मिलन जी भागवत को प्रदान किया गया। आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे सर्वश्री योगेन्द्र जी महंत - पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ एवं श्री प्रवीण जी खारीवाल - अध्यक्ष स्टेट प्रेस क्लब एवं श्री विनय जी जैन थे। साथ ही रंजन सर द्वारा राष्ट्रगान एवं देश के नाम शपथ भी दिलवाई।



आयोजन मे टीम KKC क्लब के साथियों ने बड़ी ही मजबूती के साथ इस आयोजन को संपादित किया हालांकि बारिश के चलते आयोजन 5 बजे के बजाय 6:30 बजे प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि 12 बजे तक केक कटिंग के साथ संपन्न हुआ, आयोजन मे एरोबिक्स क्लब मेघदूत के संस्थापक श्री जितेंद्र जी मेश्राम एवं उनकी टीम द्वारा शानदार डांस भी किया जिसमें मुझे भी करने का अवसर मिला, रात्रि मे सभी उपस्थित साथियों ने भरपूर भोजन भी किया। सर्वप्रथम श्रीमती रेखा जी दीदी, जीतू जी बगानी, राजू जी बगानी, नासिर भाई, श्री दीपक जी शर्मा, मनीष जी पगारे, ओ पी भारती जी, लक्ष्मी ज़ी शर्मा, उषा जी सौराष्ट्रीय, अजय जी डाबी, दीपक जी शर्मा, मन जी गुप्ता, विजय जी मोटवानी, किरण जी कोटस्थाने, विशाल जी मिश्रा, सुरेश जी तलरेजा, प्रकाश जी राठौड़, विजय बहादुर जी राठौड़, सुनील जी अग्रवाल, रमेश जी नायर, मनोज जो अग्रवाल, सविता जी कोटस्थाने, सविता जी अग्रवाल, माधवी जी शिंदे, प्रीति जी गर्ग, वर्षा जी जतकर, संगीता जी निम्बोला, नेहा जी नेगी, ममता जी गुप्ता एवं रफीक जी खान, अमिताभ जी बरवे, सोनू जी तिवारी, शीतल जी देवड़ा, दिनेश जी जडिया और कई गायक एवं श्रोतागण उपस्थित थे।


आयोजन मे KKC क्लब का प्रणेता गौरव पाठक ने भी अपनी मंगेतर विशाखा के साथ प्रस्तुति दी एवं सूत्रधार की भूमिका मे अनिता जी शर्मा एवं मन ज़ी गुप्ता ने सहयोग प्रदान किया। कुछ गायक कलाकार बिना गाए भी गए उनसे मे क्षमाप्रार्थी हूं कि देरी से शुरू हुए आयोजन मे अंतिम समय पर गीत नहीं हो पाए अगली बार सबसे पहले उन्हें ही अवसर दिया जायेगा। मेरे अनुभव के आधार पर कल का आयोजन बहुत अच्छा रहा भूलवश किसी साथी के ह्रदय को चोट लगी हो या किसी का नाम लिखने से छुट गया हो तो मुझे क्षमा कीजिएगा। संगीत सेवा सहारा और मेरे जन्मदिन पर आपने अपना क़ीमती समय निकाला उसके लिए आप सभी का कोटि कोटि आभार प्रकट करते है।



Tags: