Sat 18 Apr 2026

🎤 KKC Talent Show

Auditions Now Open — Register Here

ब्रेकिंग

आप भी अपनी आवाज़ उठाएं और ख़ुशी का गीत गाएं।

E-Paper अगस्त 2025

डॉक्टरों ने गाए गीत, थामा माइक, गिटार और सेक्सोफोन से लेकर कांगो-बोंगो तक

E-Paper जून 2025

E-Paper मई 2025

: सबको हँसाने वाले कपिल शर्मा ने गाया अपना पहला अलोन सेड़ साँग

admin

admin

Sat, Feb 11, 2023
सबको हँसाने वाले कपिल शर्मा ने गाया अपना पहला अलोन सेड़ साँग

मुंबई : दुनिया को हमेशा हँसाने वाले कपिल शर्मा Kapil sharma बचपन से ही क्रिएटिव रहे है विगत कई वर्षो से उन्होने छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी अलग ही जगह बनाकर रखी है, उनका शो 'द कपिल शर्मा' The Kapil sharma लगभग सभी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है, क्योंकि हँसते हँसते सभी के रोग दूर करने का प्रयास कपिल हमेशा करते रहते है, उन्होने कई फ़िल्मों मे भी काम किया है जिसमे उनकी भूमिका सराहनीय रही है, हाल ही मे उन्होने गायन Singing के क्षेत्र मे भी अपना कदम बढ़ाया है और जिसमे उन्हें भरपूर दर्शकों का सपोर्ट मिला है, जिसके चलते उनका गाने का वीडियो कई लाखो व्यूस पार कर चुका है, कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया Social Media पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने सिंगिंग डेब्यू की जानकारी दी, उनका पहला गाना हाल ही में गुरु रंधावा Guru Randhava के साथ रिलीज हुआ है, गाने में अभिनेत्री योगिता बिहानी Yogita Bihani भी नजर आ रही है।

‘अलोन’ Alone एक सैड सॉन्ग है, जिसे गुरु रंधावा और कपिल शर्मा ने मिलकर आवाज दी है, गुरु रंधावा की आवाज तो पहले भी कई गानों में सुनी है, इस गाने में भी उनकी आवाज पहले से बेहतर सुनाई दे रही है, पहली बार गाने वाले कपिल शर्मा की बात करें तो उन्होंने पहले गाने में ही अपनी आवाज का जादू खूब चलाया है, उनकी आवाज शानदार लग रही हैं, कपिल शर्मा पहले भी कई बार अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के मंच पर अपनी गायकी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं, हालांकि अब इस गाने के जरिए उन्होंने ऑफिशियली तौर पर गायन की दुनिया में कदम रख दिया है, यकीनन उनकी गायकी के आधार पर उन्हें वालीवुड मे अगले गाने के लिए भी आफ़र आ सकते है।

कहते है यदि कोई व्यक्ति ये तय कर ले की उसे गायकी के क्षेत्र मे आगे बढ़ना है तो रियाज़ और उचित गुरु का हाथ थामकर आगे बढ़ा जा सकता हैं, अपने पहले ही गीत को इतना वाइरल होते देख कपिल शर्मा बहुत खुश है और उन्होने तय किया है की आगे भी वो प्रशंसकों के लिए गीत गाते रहेंगे, सबको हँसाने वाला कपिल शर्मा अपने पहले ही गीत मे उदासी भरे गीत से प्रसिद्ध हो गया। यह गीत आपको मशहूर यूट्यूब चैनल टी सीरीज T series के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Tags: