: 124 घण्टे तक सतत गायन का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, शामिल होंगे 500 कलाकार, घर बैठे भी गा सकते हैं।
इंदौर: विश्व विख्यात KKC क्लब एवं सांस्कृतिक मीडिया संगीत सेवा सहारा के संयुक्त तत्वावधान मे इंदौर मे दिनांक 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 124 घण्टे सतत गायन के क्षेत्र मे बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जिसके अंतर्गत करीब 500 नए एवं स्थापित गायक कलाकार अपनी पसंद के गीत कराओके ट्रैक पर गाएंगे, आयोजन इंदौर से प्रसारित होगा, दुनिया के किसी भी शहर से आप भी अपने घर बैठे भी इस आयोजन मे शामिल हो सकते है, 124 सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का किया जायेगा सम्मान। आयोजन मे कई गणमान्य अतिथियों का होगा आगमन।

संस्थान के अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया की गायन के क्षेत्र मे नए नए कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने हेतु KKC क्लब एवं संगीत सेवा सहारा हमेशा प्रयासरत रहता है इसी श्रंखला मे अभी तक 10 बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके है जिसमे प्रत्येक आयोजन मे करीब 100 से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान किया है लेकिन इस वर्ष दिसंबर मे इसी श्रंखला को बढ़ाते हुए अब संस्थान ने 124 घण्टे का आयोजन करने का लक्ष्य रखा है जिसमे करीब 500 से अधिक कलाकारों को मंच देने का लक्ष्य है, इस आयोजन को सांस्कृतिक मासिक अखबार संगीत सेवा सहारा और विश्व विख्यात KKC म्यूजिक क्लब के फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाईन प्रसारित किया जायेगा जिसमें आप दुनिया के किसी भी शहर से अपने घर बैठे अथवा इंदौर मे बने अस्थाई स्टुडियो मे आकर इस आयोजन मे शामिल हो सकते हैं। आनलाईन जुड़ने वाले गायक को हमारे द्वारा देय लिंक के माध्यम से जुड़ना होगा, आयोजन मे किसी भी प्रकार के गीत को आप अपनी पसंद अनुसार गा सकेंगे, आयोजन मे फिल्मी गीत, गेर फिल्मी गीत, गजल, भजन, लोकगीत एवं स्वरचित गीत गा सकते है, आयोजन मे गीत गाने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है, आयोजन मे शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रहेगा। लक्की ड्रा एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से कुल 124 पुरस्कार श्रोताओं को प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन मे शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 15 दिसंबर है, यह कोई प्रतियोगिता नहीं है, आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे शामिल किया जाएगा, प्रत्येक गायक का सांस्कृतिक अख़बार संगीत सेवा सहारा मे 500 रुपए मूल्य का एक विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा साथ ही आयोजन मे अपनी पसंद के 3 गीत गाने का अवसर दिया जाएगा और आयोजन के 1 से 2 माह पश्चात आयोजक संस्थान को सर्टिफिकेट मिलने के बाद संगीत सेवा सहारा का E सर्टिफिकेट वेबसाइट के माध्यम से आयोजन मे शामिल होने वाले सभी गायक कलाकारों को प्रदान किया जायेगा, आयोजन श्रोताओं के लिए नि:शुल्क रूप से खुला रहेगा, किसी भी प्रकार के विवाद के लिए न्याय क्षेत्र इंदौर रहेगा।
आयोजन मे गाने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आप निम्न मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते है।
दीपक पाठक -9926561316, श्रीमती रेखा रावल -9826619553, श्री मनीष पगारे -9826980869, श्री अजय डाबी -9098306797, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा -9826023435, श्री ओ पी भारती -9993326716, श्री दीपक शर्मा -9826066496, श्री राधाकिशन कदम -9826409862, श्री मन गुप्ता -9826967799, श्री दीपक शर्मा -9977207000, श्री विशाल मिश्रा -9826029170, श्रीमती उषा राठौर -789750879, श्री किरण कोटस्थाने -9926034272, श्रीमती माधवी शिंदे -9109817803, श्री संजय पूर्वे -9407174037, श्री प्रकाश राठौड़ -9425318154, श्री मनोज अग्रवाल -9806506565, श्रीमती प्रीति गर्ग -9179820960, श्री विजय बहादुरसिंह राठौड़ -9826144707, श्री महेंद्र राठौड़ -9981117187
Tags: